नारनौल | बड़कोदा-बडगांव में 14 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक जिला स्तरीय स्टेडियम : खेल मंत्री ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल खेल स्टेडियम की साइट का निरीक्षण करते मंत्री गौरव गौतम ।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है।

खेल मंत्री गांव बड़कोदा-बडगांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम की साइट का निरीक्षण करने के बाद लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए यहां लगभग 14 एकड़ भूमि पर भव्य जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज हरियाणा के खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि संसाधनों की कोई कमी न रहे।

निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टेडियम का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से नारनौल सहित पूरे जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

बड़कोदा-बडगांव में बनने वाले इस अत्याधुनिक स्टेडियम के लिए खेल विभाग ने विस्तृत योजना तैयार कर मुख्य वास्तुकार को भेज दी है।

इस स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा, जिसके बीच में फुटबॉल ग्राउंड होगा। इसके अलावा हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ, क्रिकेट ग्राउंड, वुडन बैडमिंटन हॉल (तीन कोर्ट), मल्टीपरपज इंडोर हॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के इंडोर कोर्ट बनाए जाएंगे।

मार्शल आर्ट्स और पारंपरिक खेलों के लिए कबड्डी, कुश्ती और जूडो के अलग-अलग हॉल होंगे। साथ ही शूटिंग रेंज, आर्चरी ग्राउंड, सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट और आधुनिक स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा।

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, बाथरूम, शौचालय, खेल उपकरणों के लिए स्टोर रूम और जिला खेल कार्यालय के लिए प्रशासनिक भवन भी तैयार किया जाएगा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading

नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री

हरीसिंह
|
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: