ज़िला
निजामपुर | ताऊ देवी लाल चौक पर जाम से बढ़ी परेशानी: किसान और मरीज सबसे अधिक प्रभावित | ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई | स्थायी समाधान की मांग तेज
निजामपुर क्षेत्र के ताऊ देवी लाल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से आमजन की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर किसानों को खेतों से अनाज मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी के कारण स्थिति चिंताजनक बन जाती है।
नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने बताया कि चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। रोजाना जाम लगने से लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है और आपातकालीन परिस्थितियों में भी राहत नहीं मिल पाती।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके। समिति की ओर से चौक पर नियमित ट्रैफिक पुलिस तैनाती, बेहतर ट्रैफिक प्लान और आवश्यक ढांचागत सुधार की मांग उठाई गई है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |
सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद