फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए

थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गांव धारणिया में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग बेहद जरूरी है। अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग के दौरान ठगी, ओटीपी साझा करना और अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क जैसे कारण साइबर अपराधों को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सतर्क रहने और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की सीख दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब भी दिए।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा और उन्होंने इस पहल की सराहना की। जिला पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत संबंधित माध्यमों से दें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading

सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

सुशील शर्मा
|
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: