फरीदाबाद। इंग्लैंड भेजने का झांसा, महिला से लाखों की ठगी : साइबर थाना NIT की बड़ी कार्रवाई | पटना से 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद
इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार
इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

महिला को इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना NIT की टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न बैंक खातों को ऑपरेट कर ठगी की रकम का लेन-देन करते थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जनवरी 2026 में उसके व्हाट्सएप पर +92 नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को जानकार बताते हुए महिला से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोपी ने भारत आने और उसे इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर दोस्ती बढ़ाई।

इसके बाद आरोपी ने करंसी बदलवाने और अन्य बहानों से फरवरी से मार्च 2026 के बीच महिला से अलग-अलग खातों में ढाई लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करवा ली। ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर थाना NIT में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने बिहार के पटना से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अंकित (25), रविकांत (25) निवासी जिला मुंगेर, बिट्टू (25) निवासी जिला जमुई और आखिर आलम (23) निवासी जिला अररिया के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि अंकित, रविकांत और बिट्टू मिलकर एक खाते को ऑपरेट करते थे, जिसमें ठगी की रकम आती थी। इसके बाद ये आरोपी पैसे निकालकर अन्य खातों में CDM के माध्यम से ट्रांसफर कर देते थे।

वहीं आरोपी आखिर आलम दो अन्य खातों को संचालित करता था और ठगी के पैसों के ट्रांजैक्शन में शामिल था। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और विदेश भेजने या अन्य लालच से जुड़े प्रस्तावों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन पर दें।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 23 आरोपी गिरफ्तार | 6.97 लाख बरामद | 65 लाख खाते फ्रीज

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 30 मई से 05 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्...
Continue Reading

गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गुरुग्राम में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान पर घने बादल छाने के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इल...
Continue Reading

रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने प्रजापति चौक के पास लावारिस हालत में घूम रही 6 साल की एक नाबालिग बच्ची के परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया। बच्ची के...
Continue Reading
Advertisement

Trending