ज़िला
नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी भी मौजूद रहीं।
दौरे के दौरान न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने वहां रहने वाले बच्चों के कमरों, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संस्थान प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिव्यांगजनों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाते सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार।
इसके बाद उन्होंने नेत्रहीन कन्या विद्यालय का भी दौरा किया, जहां छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा और पुनर्वास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर सीजेएम नीलम कुमारी ने संस्थान प्रबंधन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
दौरे के अंत में न्यायाधीश और अधिकारियों ने बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई
नारनौल | सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : हरीश सैनी बने प्रधान | समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प
नारनौल | मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सैनी समाज सक्रिय : रेस्ट हाउस में हुई बैठक | अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची