नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

रिपोर्टर:
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। साथ ही पुलिस विभाग को सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अभ्यर्थियों की सुविधा और नियमों के पालन पर जोर देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, घड़ी, वॉलेट, रुमाल, आभूषण या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के लिए आवश्यक पेन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी बाहर से कोई स्टेशनरी न लाएं। उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज की दो फोटो और एक वैध मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

बैठक के दौरान नीट कोऑर्डिनेटर ओपी यादव ने पीपीटी के माध्यम से केंद्र अधीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नगराधीश डॉ. मंगल सैन, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल। क्षेत्र के गांव गोद के देवसर मोहल्ले में रविवार को बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण बिजली विभाग का एक खंभा गिर गया, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। खंभा गिरने के बाद गांव के अधिकांश हिस्से में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : हरीश सैनी बने प्रधान | समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प

अनीता
|
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के सभागार भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सभा की नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपने दायित्व संभाल लिए। समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रधान हरीश सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके साथ उपप्रधान अरुण सैनी तथा क...
Continue Reading

नारनौल | मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सैनी समाज सक्रिय : रेस्ट हाउस में हुई बैठक | अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 8 जून को प्रस्तावित नारनौल दौरे को लेकर रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में सैनी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम की तैयारियों तथा समाज की अधिकतम भागीदारी स...
Continue Reading
Advertisement

Trending