फतेहाबाद। मीडिया-जनसंपर्क तालमेल से मजबूत होगा लोकतंत्र : राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर फतेहाबाद में विचार गोष्ठी

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती।
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, फतेहाबाद द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित सभागार में “मीडिया-जनसंपर्क सामंजस्य” विषय पर एक प्रभावशाली विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, विभागीय अधिकारियों, शिक्षाविदों और जनसंपर्क विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया और जनसंपर्क दोनों ही सशक्त स्तंभ हैं, जो शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन दोनों के बीच बेहतर समन्वय हो, तो सरकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के सूचना-प्रधान युग में सटीक, तथ्यात्मक और समयबद्ध सूचना का प्रसारण प्रशासन की विश्वसनीयता को मजबूत करता है और नागरिकों के विश्वास को बढ़ाता है।

उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण जनगणना कार्य में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें और यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सके।

मुख्य वक्ता के रूप में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमित सांगवान ने मीडिया और जनसंपर्क के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक मीडिया तकनीकों का है, जिसने सूचना के निर्माण और प्रसारण के तरीकों को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बताया कि एआई आधारित टूल्स, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सूचना को अधिक प्रभावी और त्वरित तरीके से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने तथ्यात्मकता, विश्वसनीयता और नैतिकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने विभाग की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विभाग जनहित से जुड़ी सूचनाओं को समय पर और प्रभावी तरीके से प्रसारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके सक्रिय योगदान से ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।

कार्यक्रम के दौरान खुला संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि आपसी समन्वय और अधिक मजबूत हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ क...
Continue Reading

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: