ज़िला
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कैफे में एकांत के लिए अवैध रूप से केबिन बनाए गए हैं और पर्दे लगाए गए हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कैफे संचालकों से कड़ी पूछताछ की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी अलग-अलग केबिन और पर्दों को तुरंत प्रभाव से हटवा दिया। मौके पर मौजूद कुछ युवक-युवतियों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तथा उनके अभिभावकों को भी सूचित किया गया।
उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कैफे या रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। साथ ही सभी संचालकों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कैफे के अंदर और बाहर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कैफे संचालकों में हड़कंप का माहौल है और कई संचालकों ने तुरंत नियमों का पालन शुरू कर दिया है।
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
नांगल चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को समर्पित रहा विद्यासागर आर्य का जन्मदिवस : आर्य वीरांगना शिविर में त्रिवेणी सहित 21 पौधे लगाकर दिया हरित भविष्य का संदेश
नांगल चौधरी | अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा : दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची