नांगल चौधरी | नयान गांव में शादी के बीच हत्या, पूर्व डेलीगेट यादराम को गाड़ी से कुचला : दो कैंपर में सवार होकर आये 10 से 12 लोग, पुलिस बोली—शिकायत पर होगी कार्रवाई

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

पूर्व डेलीगेट यादराम का शव   
पूर्व डेलीगेट यादराम का शव   

नांगल चौधरी | नयान गांव में शादी के माहौल के बीच पूर्व डेलीगेट यादराम की हत्या का मामला सामने आया है। परिजन इसे सुनियोजित वारदात बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिजन नवीन  के अनुसार, घटना से पहले झगड़ा हुआ था और हमलावर हथियारों से लैस थे। आरोप है कि झगड़े के बाद यादराम को निशाना बनाते हुए गाड़ी से कुचल दिया गया। उस समय गांव में दो लड़कियों की शादी थी और इसी दौरान यह पूरी वारदात हुई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं।

परिजनों का कहना है कि हमलावर दो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर 10 से 12 लोग पहुंचे थे  आरोप है कि पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल यादराम को पहले नांगल चौधरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर कोटपूतली रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करीब 30 वर्षीय यादराम शादीशुदा थे। परिवार पहले ही दुखों से गुजर चुका है—पिता का निधन पहले हो चुका है और भाई की भी मौत हो चुकी है। अब इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह बिखर गया है और घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। परिजन और ग्रामीण इसे हत्या बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | 33% महिला आरक्षण पर बढ़ा सियासी घमासान: भाजपा महिला व युवा मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर लगाया बाधा डालने का आरोप

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
नारनौल में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
नारनौल में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर चल रहे राष्ट्रीय राजनीतिक विवाद के बीच भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और सहयोगी दलों के रुख पर तीखा विरोध जताया गया।नारनौल में बुधवार को भाजपा महिला मोर्...
Continue Reading

नारनौल। तीर्थ यात्रा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी : 30 अप्रैल तक कर सकेंगे पंजीकरण | 5 मई को कुरुक्षेत्र से ट्रेन होगी रवाना

हरीसिंह
|
हरियाणा में तीर्थ यात्रा योजना की तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें पंजीकरण
हरियाणा में तीर्थ यात्रा योजना की तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें पंजीकरण
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र श्रद्धालुओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी। अब इच्छुक लाभार्थी सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे या नजदीकी सीएससी सेंट...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। हकेवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट लॉन्च : कुलपति ने किया ब्रोशर का विमोचन | अक्टूबर 2026 में होगा भव्य आयोजन

सुशील शर्मा
|
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में मंगलवार को ‘48वें अखिल भारतीय लेखा सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार’ के ब्रोशर का विमोचन तथा सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर समकुलपति प्रो. पवन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: