नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी ने की विधिक सेवाओं की समीक्षा | लोक अदालत की तैयारियों पर दिया जोर : मध्यस्थता से मामलों के निपटान पर फोकस | ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल

पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल |  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेकर विधिक सेवाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान सीजेएम नीलम कुमारी ने मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित मामलों के निपटान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से सुलझाए गए मामलों से समाज में सद्भाव बढ़ता है और न्याय प्रक्रिया तेज होती है। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को समय पर और प्रभावी कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाए तथा इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कानूनी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें, ताकि जरूरतमंदों तक न्याय की पहुंच आसान हो सके। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक विभाग और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

इस दौरान आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सीजेएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए प्रयास तेज किए जाएं।

उन्होंने आमजन को जानकारी देते हुए बताया कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मैं कोरियावास मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दे मेरे सवालों का जवाब 

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
नारनौल | क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बना मैं महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज आज अपनी ही हालत बयां कर रहा है। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी मैं पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। भव्य इमारत तैयार खड़ी है, लेकिन अंदर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे म...
Continue Reading

नारनौल। हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण 28 अप्रैल को : अधिवक्ता चैंबर में होगा धार्मिक आयोजन | बार के अधिवक्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम

रामचन्द्र सैनी
|
हनुमान जी के रोट प्रसाद वितरण के लिए निमंत्रण देते चेंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों प्रधान एवं अन्य अधिवक्ता
हनुमान जी के रोट प्रसाद वितरण के लिए निमंत्रण देते चेंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों प्रधान एवं अन्य अधिवक्ता
आगामी 28 अप्रैल को अधिवक्ता चैंबर प्रांगण स्थित भगवान हनुमान  अधिवक्तेश्वर मंदिर में हनुमान जी के प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी अधिवक्ता चैंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम नारनौल...
Continue Reading

नारनौल। तीर्थ यात्रा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी : 30 अप्रैल तक कर सकेंगे पंजीकरण | 5 मई को कुरुक्षेत्र से ट्रेन होगी रवाना

हरीसिंह
|
हरियाणा में तीर्थ यात्रा योजना की तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें पंजीकरण
हरियाणा में तीर्थ यात्रा योजना की तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें पंजीकरण
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र श्रद्धालुओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी। अब इच्छुक लाभार्थी सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे या नजदीकी सीएससी सेंट...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: