फतेहाबाद | रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट : बाइक साइड को लेकर हुई थी बहस | बदला लेने पहुंचे कई युवक | CCTV आया सामने

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा

फतेहाबाद | ऑन ड्यूटी रोडवेज चालक और परिचालक (कंडक्टर) पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रोडवेज कर्मचारियों ने मामले की शिकायत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दी है तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के गांव ढाणी बिंजा लाम्बा बस स्टैंड की है। हालांकि घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई थी। वायरल वीडियो में कुछ युवक बस की खिड़की से लटककर चालक के साथ बहस करते और उसका गला पकड़ने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवक आक्रामक अंदाज में बस के आसपास खड़े नजर आते हैं।

फतेहाबाद में रोडवेज बस के चालक के साथ मारपीट करते युवक।

फतेहाबाद में रोडवेज बस के चालक के साथ मारपीट करते युवक।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने चालक को बस से नीचे खींचने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बस से उतरने के बजाय अपनी सीट से खड़े होकर खुद का बचाव किया। आरोप है कि युवकों ने चालक और परिचालक के साथ गाली-गलौज की तथा बस में सवार यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। बाद में बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और हमलावरों को वहां से हटाया।

घटना के दौरान बस में सवार एक युवती ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की। आरोप है कि हमलावर युवकों ने उसे वीडियो बनाने से रोकने और मोबाइल फोन बंद करने की धमकी भी दी। इसके बावजूद युवती ने साहस दिखाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना जारी रखा। घटना के कारण बस काफी देर तक बस स्टैंड पर खड़ी रही और हमलावरों के जाने के बाद ही आगे रवाना हो सकी।

रोडवेज चालक देवीलाल ने बताया कि उसकी ड्यूटी स्थानीय रूटों पर लगी हुई है। शनिवार शाम वह फतेहाबाद बस स्टैंड से दादूपुर के लिए बस लेकर जा रहा था और उसके साथ परिचालक महावीर तैनात था। चालक के अनुसार 5 तारीख को जंडवाला के पास एक युवक को बाइक साइड में चलाने को लेकर टोका गया था। इसी बात की रंजिश में युवकों ने हमला किया।

देवीलाल ने बताया कि जब वह 6 तारीख की शाम ढाणी बिंजा लाम्बा बस स्टैंड पर पहुंचा तो जंडवाला के वही युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए और हमला कर दिया।

चालक और परिचालक ने मामले की शिकायत संबंधित पुलिस थाने में दी तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद घटना का वीडियो सार्वजनिक हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी : जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार | एसीबी की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली मीटर की क्षमता (लोड) बढ़ाने...
Continue Reading

फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
फरीदाबाद | पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन मामलों में लगातार अपराधियों की धर पकड की जा रही है, इसी के चलते 5/6 जून की रात्री को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने 8 जून को एक आरोपित को ...
Continue Reading

रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कूड़े के ढेर से खाना खाते गोवंश
कूड़े के ढेर से खाना खाते गोवंश
रेवाड़ी। एक ओर देशभर में गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर बहस जारी है और गौसंरक्षण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं रेवाड़ी में हुई एक दर्दनाक घटना ने इन दावों की हकीकत पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के दिल्ली गेट स्थित गोलचक्क...
Continue Reading
Advertisement

Trending