ज़िला
कनीना। वार्ड-14 उपचुनाव में नामांकन तेज दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे : प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के किए पुख्ता इंतजाम
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या 14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बलजीत राज और सुरेन्द्र अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और चुनाव रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा करवाए। प्रशासन द्वारा दिनभर की कार्यवाही की रिपोर्ट जिला उपायुक्त और राज्य निर्वाचन आयोग पंचकूला को भेज दी गई है।

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है तथा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा और शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 01285-294030 जारी किया गया है।
मतदान के लिए ‘पितामह कान्हसिंह धर्मशाला’ को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है और पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
कनीना | चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या : विवाहिता की लाठी से हमला कर मौत | आरोपी फरार
कनीना। बेटी के जन्म पर बजे ढोल-नगाड़े : कन्या कुआं पूजन व जन्मोत्सव बना मिसाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल15 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
राष्टीय6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता