ज़िला
HCS परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की विशेष बसें पंचकूला, यमुनानगर और फरीदाबाद के लिए रूट तय : तय समय पर रवाना होंगी गाड़ियां
नारनौल। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली एचसीएस (एग्जीक्यूटिव) एवं अन्य एलाइड सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज द्वारा विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। नारनौल रोडवेज के महाप्रबंधक देवी दत्त ने बताया कि इसके लिए तीन प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं। पहले रूट के तहत नारनौल से पंचकूला के लिए वाया एनएच-152डी (कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए) बस 26 अप्रैल को अलसुबह 01:00 बजे रवाना होगी, जो पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र के केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाएगी।
दूसरे रूट पर नारनौल से यमुनानगर के लिए वाया महेंद्रगढ़, दादरी, रोहतक, पानीपत और करनाल होते हुए सुबह 02:00 बजे विशेष बस चलाई जाएगी। वहीं फरीदाबाद परीक्षा केंद्र के लिए वाया रेवाड़ी और गुरुग्राम होते हुए सुबह 04:00 बजे बस रवाना होगी। वापसी के लिए ये सभी बसें संबंधित शहरों के बस स्टैंड से उसी दिन शाम 06:00 बजे नारनौल के लिए प्रस्थान करेंगी। महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि विशेष बसों के अलावा सामान्य बस सेवाएं भी अपने निर्धारित समय पर चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों में यात्रा के लिए परीक्षार्थियों को निर्धारित किराया ही देना होगा, किसी प्रकार की मुफ्त सुविधा नहीं होगी। यह व्यवस्था परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से की गई है।
अटेली। एक ही चौक के दो नाम! पहले श्री कृष्णा : अब राव तुलाराम, रिकॉर्ड से खुली सियासत की परतें
नारनौल | जिला जज नरेंद्र सूरा ने किया वाटर कूलर-RO का उद्घाटन : बार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जी के भंडारे का आयोजन हजारों लोगों ने प्रसाद लिया
गुरुग्राम | गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर छापा : ओवरलोड गाड़ी पकड़ी, ड्राइवर-हेल्पर पर केस दर्ज
-
हरियाणा4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद