फतेहाबाद | दुकानदार पर कापे से हमला : इंटरकास्ट लव मैरिज की पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष | झड़प में 5 लोग घायल, हाईवे जाम की चेतावनी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
भूना सीएचसी में दाखिल एक पक्ष के घायल राजेश कुमार, सुभाष, अंकित, साहिल,
भूना सीएचसी में दाखिल एक पक्ष के घायल राजेश कुमार, सुभाष, अंकित, साहिल,

फतेहाबाद। जिले के भूना क्षेत्र के गांव ढाणी भोजराज में इंटरकास्ट लव मैरिज से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष के सुभाष चंद्र, अंकित कुमार, साहिल और राजेश कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विकास कुमार को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने आरोपी विकास कुमार व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे जाम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास कुमार गांव के सचिन का भाई है, जिसने कुछ समय पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विकास का परिवार फिलहाल हिसार में रहता है और वह शुक्रवार को गांव आया हुआ था, इसी दौरान यह विवाद हुआ।

दूसरा पक्ष से घायल विकास कुमार, विकास का आरोप है कि उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया

दूसरा पक्ष से घायल विकास कुमार, विकास का आरोप है कि उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया

विकास कुमार का कहना है कि उसके भाई के विवाह के कारण उसे बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है और जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि नंबरदार परिवार ने बच्चों के जरिए गाली-गलौच करवाई और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बच्चों को लेकर विवाद हुआ था और दुकानदार राजेश कुमार बीच-बचाव करने के लिए गया था। इसके बाद दुकान पर बैठे राजेश कुमार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक दुकानदार पर कापे से हमला करता नजर आ रहा है, जबकि दुकानदार डिब्बा उठाकर अपना बचाव करता दिखता है।

भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी : खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को बुलंदशहर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान गौरव गर्ग वासी यमुना पुरम, बुरलंदशहर उतरप्रदेश के रुप में ह...
Continue Reading

गुरुग्राम। एक भी वोट न छूटे मिशन पर कांग्रेस : गुरुग्राम में बूथ से लेकर हेल्पलाइन तक बनेगा निगरानी तंत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच गुरुग्राम में कांग्रेस ने मतदाता सूची को लेकर व्यापक अभियान छेड़ने का फैसला किया है। पार्टी का फोकस इस बार केवल चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर रहेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान क...
Continue Reading

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading
Advertisement

Trending