नूंह | पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में आग : पड़ोसियों ने समर्सिबल चलाकर बचाई बड़ी तबाही

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में लगी आग
पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में लगी आग

नूंह | जिले के पिनगवां कस्बे में बुधवार तड़के करीब पांच बजे एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

दुकान मालिक अंकित गर्ग ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें राहगीरों ने फोन करके दी। सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर आग फैल चुकी थी।

 

अंकित गर्ग के अनुसार, आग लगने के बाद डायल-112 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नंबर नहीं लग सका। इस बीच आसपास के लोगों और पड़ोसी दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए समर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और मेहनत से आग पर काफी हद तक काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैल रही थी और यदि समय रहते स्थानीय लोग सक्रिय नहीं होते तो आग आसपास की दुकानों तक पहुंच सकती थी। आग बुझाने के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में लगी आग बुझाते स्थानीय लोग।

पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में लगी आग बुझाते स्थानीय लोग।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दुकान में रखा हार्डवेयर का सामान, बिजली उपकरण और अन्य सामग्री जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। हकीम बनकर लोगों को ठगने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया पर देता था नकली दवाओं का झांसा

बबीता वर्मा
|
पिनगवां थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी माजिद हुसैन।
पिनगवां थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी माजिद हुसैन।
नूंह। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिनगवां थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को हकीम बताकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी नकली दवाइयों का प्रचार कर विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करता था और ल...
Continue Reading

निजामपुर | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा टला : पोर्च की छत का प्लास्टर गिरा | भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मुख्य द्वार के पोर्च की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय वहां कोई मरीज, स्वास्थ्य कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोग वहां खड़े...
Continue Reading

फतेहाबाद | शटरिंग स्टोर में लगी आग : फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां बुझाने में जुटी | बांस समेत अन्य सामान जला

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में शैट्रिंग की दुकान में लगी आग।
फतेहाबाद | शहर की सब्जी मंडी के सामने स्थित बुधवार सुबह शटरिंग की दुकान में आग लग गई। इससे काफी संख्या में रखे बांस, पॉलीथीन व अन्य सामान जल गया। सूचना पाकर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मौके पर पहुंचे और वहां रखे लकड़ी के सामान को जल्दी-जल्दी बाहर निका...
Continue Reading
Advertisement

Trending