ज़िला
नांगल चौधरी | नायन हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज : सीआईए नारनौल ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार | फरार आरोपियों की तलाश जारी
नांगल चौधरी | नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव नायन में 21 अप्रैल को हुई युवक की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव नायन निवासी कृष्ण ने बताया कि 21 अप्रैल को परिवार में एक बेटी की शादी के दौरान बारात का स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान नांगल चौधरी की ओर से आई गाड़ियों (कैम्पर) ने उनके भतीजे यादराम को जानबूझकर टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ियों से उतरे हथियारबंद लोगों ने यादराम और अन्य पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर चोटों के चलते यादराम की मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की हत्या सहित अन्य धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। सीआईए नारनौल की टीम ने 23 अप्रैल की देर शाम कार्रवाई करते हुए आरोपी देशराज निवासी कालबा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों की मृतक के एक साथी के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
नांगल चौधरी | पुलिस ने युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश : महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार
नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे
नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली7 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान