ज़िला
फतेहाबाद | युवक की चाकू मारकर हत्या : भाई के सामने वारदात, 6 आरोपियों पर केस | पारिवारिक विवाद बना वजह
फतेहाबाद। जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात में 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वारदात को उसके छोटे भाई के सामने अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बालाजी कॉलोनी निवासी मोनू कुमार को छह युवकों ने घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तुरंत Maharaja Agrasen Medical College, Agroha ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक मोनू कुमार तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात पुराने पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले मृतक की बुआ के बेटे की पत्नी को एक युवक भगा ले गया था और उससे शादी कर ली थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी, जो अब हत्या की घटना में बदल गई।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।
भिवानी | मिलकपुर गांव में बड़ा हादसा : चलती निजी बस में लगी आग, 2 की जिंदा जलकर मौत, 2 घायल
रेवाड़ी | भांडोरिया को मिल रही ‘एंटी राव’ रूपी संजीवनी : क्या दोहराएंगे 2019 का इतिहास, विरोधियों की ‘देखो और इंतजार करो’ रणनीति
नीमकाथाना | अरुणाचल में शहीद हुआ काचरेडा का लाल: भूस्खलन में गई जान, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद