नारनौल। ग्रीवेंस बैठकों पर उठे सवाल : आदेशों की साख पर संकट | समाधान की जगह ‘शो’ का आरोप

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। करीब दो दशक पूर्व हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई मासिक ग्रीवेंस बैठकों की उपयोगिता पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। हर महीने प्रदेश के मंत्री जिला स्तर पर आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए बैठक करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि इन बैठकों का परिणाम अधिकांश मामलों में शून्य नजर आता है।

जिलों से लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां मंत्री तो बैठक की अध्यक्षता करते हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से लेने के बजाय कई बार खुलकर बहस करते हुए भी देखे गए हैं। स्थिति यहां तक पहुंच जाती है कि मंत्रियों द्वारा दिए गए सख्त निर्देश, यहां तक कि सस्पेंड करने के आदेश भी कागजों तक सीमित रह जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन बैठकों में दिए गए आदेशों की वास्तविक वैल्यू क्या रह गई है?

दूसरी ओर, ग्रीवेंस कमेटियों की संरचना भी विवादों में है। कमेटियों में सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे यह मंच समाधान की बजाय शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा बनता दिख रहा है। खासकर जिला महेंद्रगढ़ की बैठकों का नजारा हर बार चर्चा का विषय बनता है। यहां कई बार खुद सत्ताधारी दल के पदाधिकारी और कमेटी सदस्य एक समूह बनाकर खड़े हो जाते हैं और किसी विशेष अधिकारी को निशाने पर ले लेते हैं।

बैठक के दौरान मंच के नीचे से शुरू हुआ यह दबाव, मंच के ऊपर बैठे किसी ना किसी नेताओं के हस्तक्षेप के साथ और तेज हो जाता है। नतीजा यह निकलता है कि जिस अधिकारी को टारगेट किया जाता है, उसे भरी बैठक में सार्वजनिक रूप से फटकार मिलती है और कभी-कभी निलंबन तक की नौबत आ जाती है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि आम जनता, जो महीनों तक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में इन बैठकों तक पहुंचती है। उनको तो ठोस समाधान कम ही मिल पाता है। लेकिन जो कमेटी के सदस्य है अंदर अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं। वही अनेक लोग अपनी फरियाद मौके पर इसलिए लेकर पहुंच जाते है कि शायद उनकी भी सुनवाई हो जाए लेकिन ऐसे फरियादियों को बैठक स्थल में प्रवेश तक नहीं मिल पाता है। जबकि सही मायने में तो  यह मंच उनके लिए ही बनाया गया और वही लोग हाशिए पर नजर आते हैं।

ऐसे हालात में यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रीवेंस बैठकों का मूल उद्देश्य भटक चुका है। अब जरूरत है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस व्यवस्था की गंभीर समीक्षा करें।

या तो इन बैठकों के लिए सख्त और पारदर्शी मानक तय किए जाएं, जिससे आम जनता की समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित हो सके, या फिर जनता के हित में कोई नया और प्रभावी विकल्प तलाशा जाए। फिलहाल, व्यवस्था की खामियों का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जबकि कुछ जिलों में यह मंच आपसी राजनीति और दबाव की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending