ज़िला
नांगल चौधरी। ओवरलोड डंपरों का आतंक : बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन | हादसों का बढ़ता खतरा
नांगल चौधरी। क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड पत्थरों से भरे डंपरों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार में दौड़ते ये भारी वाहन आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। हालात इस कदर गंभीर हैं कि कई डंपर बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ये डंपर अब “मौत के सौदागर” बन चुके हैं, क्योंकि क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ये अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। क्षेत्र में आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
बिना नंबर प्लेट के चल रहे इन वाहनों से ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है, जिससे दुर्घटना के बाद जिम्मेदारी तय करना भी कठिन हो जाता है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों और वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए, नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़कों पर बढ़ते खतरे को रोका जा सके।
निजामपुर | मंडी में गोवंश पर पानी का संकट: सांसद धर्मवीर सिंह व श्रुति चौधरी को गुहार के बावजूद जोहड़ सूखा, भटक रहा पशुधन
नांगल चौधरी | शादी में समारोह हत्या कांड : पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ जारी
दिल्ली/हरियाणा | भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44.6°C तक पहुंचा : आंधी-बारिश की संभावना | मौसम विभाग का येलो अलर्ट
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद