ज़िला
नारनौल। समाधान शिविर में 95 शिकायतों की सुनवाई : प्राथमिकता के आधार पर निपटान के निर्देश | डीसी ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविरों के तहत लघु सचिवालय में रविवार को उपायुक्तअनुपमा अंजली ने 95 नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
डीसी ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा करती डीसी।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को उसकी समस्या का जल्द समाधान मिले, ताकि उसे सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए संबंधित विभागों को पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।
डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की देरी न हो।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक ने भी पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटान के निर्देश दिए।
शिविर में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल19 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता