फतेहाबाद। सरकारी अस्पताल के शौचालय में मिला शव : अचेत अवस्था में पड़ा मिला युवक | शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच शुरू

जिला ब्यूरो
|
हरियाणा

युवक की डेडबॉडी को शवग्रह मैं जाते हए स्वस्थकर्मी
युवक की डेडबॉडी को शवग्रह मैं जाते हए स्वस्थकर्मी

फतेहाबाद। शहर स्थित जिला नागरिक अस्पताल के शौचालय से एक युवक का शव मिलने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। युवक अचेत अवस्था में शौचालय में पड़ा मिला, जिसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और उसे अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एक मरीज के साथ आया व्यक्ति शौचालय की ओर गया, जहां उसने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।

उसने तुरंत अस्पताल के सफाई कर्मचारी को सूचना दी, जिसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। युवक को स्ट्रेचर के जरिए इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मृतक युवक अस्पताल में भर्ती नहीं था और उसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सिगड़ी बनेगी रोल मॉडल ग्राम पंचायत : 24X7 पेयजल आपूर्ति की तैयारी | 1 मई से डोर-टू-डोर अभियान शुरू

रामचन्द्र सैनी
|
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सिगड़ी को 24×7 पेयजल आपूर्ति के लिए रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत प्रत्येक जिले से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया जा रहा है, जिसमें महेंद...
Continue Reading

फतेहाबाद | युवक हत्याकांड पर रोष : परिजन चौकी पहुंचे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | कार्रवाई न हुई तो जाम की चेतावनी

जिला ब्यूरो
|
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
फतेहाबाद। शहर के कीर्ति नगर में हुए युवक मोनू हत्याकांड को लेकर मंगलवार को परिजन गुरु नानकपुरा चौकी पहुंचे और जोरदार विरोध जताया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक केवल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य शामिल युवकों को छोड़ दिया गया है। ...
Continue Reading

निजामपुर | पीएचसी छीलरो को सीएचसी बनाने की मांग लंबित : दो बार ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं, क्षेत्र में नाराजगी

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर |स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग
निजामपुर |स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग
निजामपुर | पीएचसी छीलरो को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में अपग्रेड करने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य विभाग और...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: