नारनौल। समाधान समारोह से सुलझेंगे पुराने विवाद : देशभर में लगेंगी विशेष लोक अदालतें | रजामंदी और संवाद पर रहेगा जोर

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
सीजेएम नीलम कुमारी।
सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल। वर्षों से अदालती चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में देशभर में 21 अप्रैल से ‘समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) – 2026’ नामक एक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं से हटाकर आपसी भाईचारे, संवाद और सहमति के आधार पर सुलझाना है।

इस अभियान के तहत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा, जहां वर्षों पुराने विवादों का आपसी सहमति से स्थायी समाधान संभव होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीलम कुमारी ने बताया कि यह पहल न्याय को आमजन तक सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक न्याय प्रक्रिया में समय और धन की काफी खपत होती है, जबकि समाधान समारोह में मध्यस्थों और विशेषज्ञों की सहायता से दोनों पक्षों की सहमति से समाधान निकाला जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी की हार नहीं होती, बल्कि संतुलित निर्णय से दोनों पक्षों के रिश्तों में सुधार भी आता है। अभियान के तहत लंबित मामलों की सूची तैयार कर संबंधित पक्षों से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें समझौता बैठकों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आम जनता को जागरूक करने के लिए रेडियो, सोशल मीडिया, ग्राम पंचायतों और रेलवे स्टेशनों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अदालत ने अधिवक्ताओं और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य केवल लंबित मामलों का निपटारा करना नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा मजबूत करना और समाज में शांति एवं सौहार्द को बढ़ावा देना भी है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | योग मैराथन में उमड़ा जनसैलाब : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आईटीआई मैदान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक भव्य योग मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर नारनौल के विधा...
Continue Reading

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading
Advertisement

Trending