नारनौल। नीरज श्योराण की ऐतिहासिक जीत पर जश्न : नारनौल बार परिसर में बांटी मिठाई | अधिवक्ताओं ने बताया उसूल और ईमानदारी की जीत

जिला ब्यूरो
|
नारनौल

नीरज श्योराण की जीत पर नारनौल बार में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी
नीरज श्योराण की जीत पर नारनौल बार में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

नारनौल। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के चुनाव में अधिवक्ता नीरज श्योराण की ऐतिहासिक जीत पर जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के अधिवक्ताओं ने बार परिसर में मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और एक-दूसरे को बधाई देकर इस जीत का स्वागत किया गया।

अधिवक्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि इंसाफ, ईमानदारी और वकालत के उसूलों की जीत है।

भिवानी निवासी नीरज श्योराण लंबे समय से चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी छवि एक ईमानदार व प्रतिबद्ध अधिवक्ता की रही है। जिला बार काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट राकेश मेहता ने कहा कि नीरज श्योराण की जीत से अधिवक्ताओं के हितों की आवाज़ और अधिक मजबूती के साथ उठेगी।

इस मौके पर अधिवक्ताओं ने इसे पूरे प्रदेश के वकीलों के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सफलता अधिवक्ताओं के आपसी विश्वास, एकता और सेवा भाव का प्रतीक है।

उन्होंने नीरज श्योराण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राकेश मेहता एडवोकेट, सतपाल दहिया एडवोकेट, मुकेश मित्तल एडवोकेट, हितेश वर्मा एडवोकेट, मनीष मित्तल, विनोद चौधरी, विजयपाल एडवोकेट, प्रमोद ताखर एडवोकेट, अजय चौधरी एडवोकेट, सुशील शेरावत एडवोकेट, प्राण खरेरा एडवोकेट, दीपक श्योराण एडवोकेट, लोकेश एडवोकेट, केशव संघी एडवोकेट, गोपाल मित्तल, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, नरेंद्र धनखड़ सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी | समय पर टीकाकरण को बताया जरूरी

जिला ब्यूरो
|
नारनौल में एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी अहम जानकारी
नारनौल में एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी अहम जानकारी
नारनौल। शहर के नसीबपुर स्थित माता मरियम जन सेवा विद्यालय में मंगलवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण तथा उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस अव...
Continue Reading

नारनौल। समाधान समारोह से सुलझेंगे पुराने विवाद : देशभर में लगेंगी विशेष लोक अदालतें | रजामंदी और संवाद पर रहेगा जोर

रामचन्द्र सैनी
|
सीजेएम नीलम कुमारी।
सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। वर्षों से अदालती चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में देशभर में 21 अप्रैल से ‘समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) - 2026’ नामक एक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस पहल का मुख्य उ...
Continue Reading

नारनौल | जिला जज नरेंद्र सूरा ने किया वाटर कूलर-RO का उद्घाटन : बार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जी के भंडारे का आयोजन हजारों लोगों ने प्रसाद लिया

रामचन्द्र सैनी
|
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
नारनौल|  जिला न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता चैंबर्स समिति द्वारा हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने अधिवक्ता चैंबर्स प्रांगण में सांसद निधि से बने वाटर कूलर एवं आरओ का उद्घाटन किया। अधिवक्ता ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: