नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।

नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से विभिन्न चरणों के बाद केवल 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन अंतिम रॉकेट लॉन्चिंग के लिए किया गया।

इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि विद्यालयी छात्रों द्वारा लगभग 500 मीटर की ऊँचाई तक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण रही, जिसे भारत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता ने भारतीय छात्रों की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार कौशल को नई पहचान दिलाई। यह कार्यक्रम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), इंडियन स्पेस एसोसिएशन, सिनोडिक लैब्स प्राइवेट लिमिटेड तथा द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट्री और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा भविष्य में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

समापन समारोह में इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट, सिनोडिक लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रखर जैन , दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ० विनोद कुमार यादव तथा डाॅ०बिजेंद्र सिंह ढिल्लो (निदेशक मेडिकल कॉलेज, नारनौल )ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ-साथ दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिनमें अभि, गीतांक,शगुन ,कैटलिन जयेश ,दिव्यांश और भव्य शामिल थे । विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए रॉकेट मॉडल और तकनीकी परियोजनाओं ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया। अतिथियों ने छात्रों की वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल और नवाचार क्षमता की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित इस समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना तथा देश के भावी वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष शोधकर्ताओं को नई उड़ान देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading

नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

हरविन्द्र यादव
|
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा व...
Continue Reading

नारनौल | विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव सम्मानित : 25 बार रक्तदान कर बने प्रेरणा स्रोत

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल | जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रविवार विश्व रक्तदाता दिवस नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आयोजित किया गया। इस दौरान माता सती वेलफेयर समिति के सचिव दीपक यादव को 25 बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदा...
Continue Reading
Advertisement

Trending