अटेली मंडी। अंधड़-बारिश का असर : 50 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित | 25 पोल टूटने से विभाग को नुकसान

संवाददाता: जितेंद्र सोलंकी
| हरियाणा अटेली
अटेली मंडी | अंधड़ से 50 गांवों की बिजली गुल, 25 पोल टूटे
अटेली मंडी | अंधड़ से 50 गांवों की बिजली गुल, 25 पोल टूटे

अटेली मंडी। क्षेत्र में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदलने से हल्की बूंदाबांदी और तेज अंधड़ के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के चलते करीब 50 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए और पेयजल आपूर्ति भी ठप रही।

जानकारी के अनुसार कांटी, गणियार, भीलवाड़ा और दुबलाना 33 केवी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई 2 से 3 घंटे में बहाल कर दी गई, लेकिन महासर पावर हाउस से जुड़े गढ़ी रुथल, महासर, राता और मोहल्डा गांवों में स्थिति ज्यादा गंभीर रही।

यहां अंधड़ के कारण करीब 25 बिजली के पोल टूट गए, जिससे दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मरम्मत कार्य किया और देर शाम तक सप्लाई को सुचारू किया। विभाग के एसडीओ दीपक कुमार के अनुसार इस अंधड़ से बिजली निगम को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | खरीद का अंतिम चरण सरसों की प्राइवेट खरीद ने पकड़ी रफ्तार : गेहूं में सरकारी खरीद और लिफ्टिंग आगे

Array
|
मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसलों की भरी बोरियां
मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसलों की भरी बोरियां
अटेली। अनाज मंडी में 30 अप्रैल को सरसों की सरकारी खरीद के अंतिम दिन से पहले बाजार का रुख साफ नजर आया, जहां गेहूं की तुलना में सरसों की आवक और खरीद में अधिक तेजी देखने को मिली। बुधवार को खरीद के आखिरी चरण में किसान दोनों फसलें लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन ...
Continue Reading

अटेली मंडी। खेड़ी कांटी में हुई बैठक : महाराणा प्रताप जयंती में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय | 10 मई को भोजावास में होगा भव्य आयोजन

Array
|
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में बैठक करते ग्रामीण।
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में बैठक करते ग्रामीण।
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी 10 मई को भोजावास गांव में आयोजित होने वाले वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह में उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से भाग लेने का निर्णय लिया। गांव में स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिम...
Continue Reading

अटेली। खोड में नामांकन अभियान तेज : घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील | पंचायत और स्कूल ने मिलकर लिया संकल्प

जिला ब्यूरो
|
खोड गांव में नामांकन अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की पहल
खोड गांव में नामांकन अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की पहल
अटेली। राजकीय माध्यमिक स्कूल खोड द्वारा मुख्याध्यापक अनूप सिंह के नेतृत्व में गांव खोड तोबड़ा और आसपास की ढाणियों में शिक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान के माध्यम से बच्चों को राजकीय स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है । स्कूल की सात सदस्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: