नारनौल | विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव सम्मानित : 25 बार रक्तदान कर बने प्रेरणा स्रोत

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।

नारनौल | जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रविवार विश्व रक्तदाता दिवस नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आयोजित किया गया। इस दौरान माता सती वेलफेयर समिति के सचिव दीपक यादव को 25 बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदाता की देन ही रक्तदान है। बीते दिनों की बात करें तो युवा रक्तदान करने से झिझकता था। कई बार प्रेरित करने के बाद युवा रक्तदान करता था। माता सती वेलफेयर समिति बीते 19 साल से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इस संस्था के सामने शुरूआती दौर में कई बार दिक्कतें आई।

युवाओं को जागरूक किया गया और रक्तदान की पहल की जिला में शुरूआत की गई। उस दौर और अब के दौर में दिन रात का अंतर है। अब युवा रक्तदान के लिए खुद आगे आ रहे है। यहीं कारण है कि 12 माह में से अधिकांश माह में रक्तदान स्टॉक की पूर्ति रहती है।

इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। समिति के अध्यक्ष सिकंदर गहली ने बताया कि उनकी संस्थान में ऐसे सैकड़ों युवा है जो अनेक बार रक्तदान कर चुके है। संस्था सचिव दीपक यादव अपने जीवनकाल में 25 बार रक्तदान कर चुके है। संस्था का जो मान मनोव्वल प्रशासन ने बढ़ाया है, भविष्य में यह ऊर्जा का काम करते हुए संस्था आगे आगे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अवैध हथियार सप्लायर लुधियाना से गिरफ्तार : दो मामलों में कोर्ट से घोषित था पीओ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार तस्करों और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार सप्लायर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत के रूप में हुई है, जो दो मामल...
Continue Reading

नारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

अनीता
|
नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रत्येक रविवार की भांति इस सप्ताह भी भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। संगठन की 199वीं प्रभात फेरी मोहल्ला पीरआगा से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यह प्रभात फेरी मुख्य यजमान परवेश कोकचा के सुपुत्र अगम...
Continue Reading

नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत

हरविन्द्र यादव
|
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पटीकरा के होनहार युवक अजय यादव ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही अजय यादव के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना गांव पहुंची,...
Continue Reading
Advertisement

Trending