नारनौल। जन परिवेदना समिति की बैठक में सुनवाई : सहकारिता मंत्री ने दिए सख्त निर्देश | पीपीपी त्रुटियां दूर करने को गांवों में लगेंगे कैंप

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल | जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक लेते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा।
नारनौल | जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक लेते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा।

नारनौल। हरियाणा के सहकारिता, जेल, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न मामलों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ से जुड़े मामले में मंत्री ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कुल 12 मामलों को रखा गया, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक मामले में मुकेश स्वामी और महेंद्र सिंह की शिकायत पर मंत्री ने तत्काल अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें रोजगार में सहायता मिल सके।

गांव कोका की कविता की सुरक्षा और भूमि विवाद के मामले में पुलिस विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतों पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि आवश्यक सुधार कर दिया गया है, जिस पर मंत्री ने सभी गांवों में कैंप लगाकर ऐसी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। गांव मोहनपुर में खनन से जुड़े अवैध स्टॉक की शिकायत पर संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया।

एनएच-11 पर बलाहां कलां बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, जबकि बहरोड़ रोड अंडरपास (आरयूबी-42) में जल निकासी व्यवस्था सुधारने का कार्य भी प्रगति पर बताया गया। मंत्री के आगमन पर उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अवैध हथियार सप्लायर लुधियाना से गिरफ्तार : दो मामलों में कोर्ट से घोषित था पीओ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार तस्करों और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार सप्लायर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत के रूप में हुई है, जो दो मामल...
Continue Reading

नारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

अनीता
|
नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रत्येक रविवार की भांति इस सप्ताह भी भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। संगठन की 199वीं प्रभात फेरी मोहल्ला पीरआगा से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यह प्रभात फेरी मुख्य यजमान परवेश कोकचा के सुपुत्र अगम...
Continue Reading

नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत

हरविन्द्र यादव
|
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पटीकरा के होनहार युवक अजय यादव ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही अजय यादव के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना गांव पहुंची,...
Continue Reading
Advertisement

Trending