नारनौल। गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग तेज : साहिल सैनी की 9वीं पेट पलनिया यात्रा निकली | बड़ी संख्या में समर्थक हुए शामिल

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल

नारनौल। सिंगर साहिल सैनी नारनोलिया द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शुरू की गई मुहिम लगातार गति पकड़ रही है। इसी कड़ी में उन्होंने नौवीं ‘पेट पलनिया यात्रा’ निकाली, जो नारनौल बाईपास से आरंभ होकर खालड़ा धाम तक पहुंची। यह यात्रा जनवरी माह से लगातार जारी है और पहली यात्रा भी इसी मार्ग से निकाली गई थी, जिसका उद्देश्य सरकार का ध्यान आकर्षित कर गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने की मांग को मजबूत करना है।

नारनौल बाईपास से खालड़ा धाम तक निकली यात्रा, गौ संरक्षण का दिया संदेश

नारनौल बाईपास से खालड़ा धाम तक निकली यात्रा, गौ संरक्षण का दिया संदेश

साहिल सैनी ने कहा कि गौ माता देश की संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस संबंध में कदम उठाने की अपील की। यात्रा में आसपास क्षेत्र के कई गौरक्षक, युवा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। समर्थकों का कहना है कि यह मुहिम गौ संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

साहिल सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक इस तरह की यात्राएं निरंतर जारी रहेंगी। उनकी यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लगातार लोगों का समर्थन भी जुटा रही है।

 

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग

|
तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग...
Continue Reading

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत

|
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत...
Continue Reading

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन

|
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन...
Continue Reading
Advertisement

Trending