नारनौल। विश्व श्रमिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : श्रमिकों को बताए अधिकार व योजनाएं

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
कार्यक्रम में संबोधित करते टेकचंद यादव।
कार्यक्रम में संबोधित करते टेकचंद यादव।

नारनौल। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन के नजदीक श्रमिक कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कानूनी सहायता सलाहकार टेकचंद यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से गरीब, महिलाओं, बच्चों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पात्र व्यक्तियों को निशुल्क अधिवक्ता और कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

इस दौरान अधिवक्ता रमेश कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 39 ए के तहत समाज के कमजोर वर्गों को समान न्याय दिलाने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता के प्रावधान की जानकारी दी। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से मनोज कुमार ने श्रमिकों को बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

रेड क्रॉस से प्राथमिक सहायता प्रवक्ता पवित्रा यादव ने जानकारी दी कि आगामी 8 मई को ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश गुप्ता, डॉ. शिव मित्तल, सेंटर कमांडर जितेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह पीएलवी, सीमा गुप्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। सिंघानिया विश्वविद्यालय करेगा एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी : WPIF ने PTFI को सौंपी जिम्मेदारी

Array
|
MoU के बाद अधिकारियों ने कैमरे के सामने समझौता पत्र प्रस्तुत किया।
MoU के बाद अधिकारियों ने कैमरे के सामने समझौता पत्र प्रस्तुत किया।
नारनौल। विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ (WPIF) ने घोषणा की है कि उसने आधिकारिक तौर पर पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (PTFI) को, सिंघानिया विश्वविद्यालय के सहयोग से, प्रतिष्ठित तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। [ca...
Continue Reading

नारनौल। समाधान शिविर शिकायतों की एडीसी ने की समीक्षा : लंबित मामलों के जल्द निपटान के दिए निर्देश | अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

Array
|
समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते एडीसी तरुण पावरिया।
समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते एडीसी तरुण पावरिया।
नारनौल। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में स्थानीय लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार लंबित मामल...
Continue Reading

नारनौल। ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण : सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की ली जानकारी | अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Array
|
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी लेते हुए उपायुक्त और टीम।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी लेते हुए उपायुक्त और टीम।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शुक्रवार को स्थानीय ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस परिसर में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधि...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: