गुरुग्राम | फर्रुखनगर में बनेगा लुवास क्षेत्रीय केंद्र : पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत | स्थानीय स्तर पर इलाज व प्रशिक्षण सुविधा

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा
किसान क्लब गुड़गांव के अध्यक्ष राव मान सिंह
किसान क्लब गुड़गांव के अध्यक्ष राव मान सिंह

गुरुग्राम | फर्रुखनगर खंड में लाला लाजपत राय पशु विश्वविद्यालय (लुवास) का एक क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सा उपचार और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद इस फैसले को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

किसान क्लब गुड़गांव के अध्यक्ष राव मान सिंह ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह को मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद पशुपालन एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की स्वीकृति मिलने पर केंद्र की स्थापना का रास्ता साफ हुआ।

राव मान सिंह ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से फर्रुखनगर और आसपास के क्षेत्रों के पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब पशुओं के इलाज के लिए हिसार नहीं जाना पड़ेगा और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

इस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही पशुपालकों की अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर निर्भरता कम होगी और वे आधुनिक पशुपालन तकनीकों से अवगत हो सकेंगे।

वर्तमान में पूरे हरियाणा में लुवास के केवल आठ केंद्र संचालित हैं। गुरुग्राम जिले में कृषि योग्य भूमि सीमित होने और दिल्ली के नजदीक होने के कारण पशुपालन यहां आय का प्रमुख स्रोत बन गया है। किसान अब दूध उत्पादन के साथ-साथ गोबर और मूत्र से जैविक खाद तैयार कर रहे हैं, जिसे शहरी क्षेत्रों में बेचा जा रहा है।

किसान क्लब गुड़गांव के सदस्यों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह और पशुपालन एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का आभार व्यक्त किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | पुलिस का डबल एक्शन जारी : तीन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

राजेश भाम्भू
|
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए अब तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आदतन नशा तस्करों की 62.20 लाख रुपये से अ...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-अलवर रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव : अधिक नशा करने से मौत की आशंका

बबीता वर्मा
|
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह। जिले से गुजर रहे एनएच-248ए (दिल्ली-अलवर रोड) पर गांव कांवर्सिका के पास शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना र...
Continue Reading

गुरुग्राम | नगर निगम ने लॉन्च किया इंटरएक्टिव GIS मैप : एक क्लिक में मिलेगी क्षेत्र की पूरी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी वेबसाइट www.mcg.gov.in पर एक इंटरएक्टिव जीआईएस मैप विकसित किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम ...
Continue Reading
Advertisement

Trending