ज़िला
नारनौल। राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : गौसेवा और जनकल्याण कार्यों के साथ मनाया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा का संदेश
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट के नेतृत्व में विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी 56वां जन्मदिवस उपचार गौशाला में गायों को चारा, हरा चारा एवं सब्जियां खिलाकर मनाया गया।
इस अवसर पर सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने कहा कि राहुल गांधी देश में विपक्ष के नेता की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व किया, जिनका उद्देश्य देश में एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश फैलाना था। उन्होंने कहा कि इसी भावना के अनुरूप कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी का जन्मदिवस भव्य समारोहों के बजाय जनकल्याण, जरूरतमंदों की सहायता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से मना रही है।

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस द्वारा भी गायों की सेवा, पौधारोपण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता कर राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। सत्यवीर झुकिया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संसद के भीतर और बाहर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है तथा भविष्य में भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लाजवंती यादव, सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश राकेश यादव, कांग्रेस संगठन महासचिव मंजीत यादव एडवोकेट, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुलदीप बरगढ़, नारनौल ब्लॉक अध्यक्ष मैनपाल यादव,तोताराम कोहली, निजामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष राजकुमार बिगोपुर, नंदलाल, श्यामसुंदर सोनी,एडवोकेट कविंद्र, डॉ धीरज शर्मा, अनिल फांडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उपचार गौशाला में गायों की सेवा कर अपने प्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया।
नारनौल | नगर परिषद में नोटिसों का गुप्त खेल : शाखा से छिपाकर अलमारी में रखे जा रहे दस्तावेज | आखिर किसके इशारे पर चल रही कार्रवाई
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी : आईटीआई मैदान में हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम | 21 जून को श्रुति चौधरी करेंगी जिला स्तरीय आयोजन की अगुवाई
नारनौल | कोटपूतली हाईवे पर जल महल–कादीपुर कट बना हादसों का केंद्र : बृहस्पतिवार सुबह भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली22 hours agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल