ज़िला
दिल्ली | सफदरजंग में जज की संदिग्ध मौत : बाथरूम में फंदे से मिला शव, न्यायपालिका में हड़कंप
राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
यह घटना सफदरजंग एन्क्लेव के ग्रीन पार्क इलाके की है। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां अमन कुमार शर्मा फंदे से लटके मिले। उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस परिजनों व करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अमन कुमार शर्मा वर्ष 2021 बैच के न्यायिक अधिकारी थे और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत से न्यायपालिका और कानूनी जगत में शोक की लहर है।
सूत्रों के अनुसार पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले उन्होंने अपने पिता से फोन पर बातचीत में मानसिक परेशानी का जिक्र किया था, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला
फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम
फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल