ज़िला
नारनौल। प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी आमदनी : खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान शुरू | किसानों को सिखाए संतुलित खाद उपयोग के गुर
नारनौल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला कृषि उप-निदेशक कार्यालय के नेतृत्व में जिले के गांव नीरपुर, डिगरोता, स्याना, नांगल चौधरी व हसनपुर में खेत बचाओ अभियान और धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य हमारे अन्नदाताओं को सरकारी योजनाओं की पाई-पाई का लाभ पहुंचाना और उन्हें खेती की नई तकनीकों से जोड़ना है।
इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जमीन की सेहत सुधारने के बड़े ही सरल उपाय बताए।

उन्होंने बताया कि खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खाद डालना बंद करें और मिट्टी की असली जरूरत को समझकर ही संतुलित मात्रा में खादों का उपयोग करें। अब समय की मांग को देखते हुए खेतों में प्राकृतिक खेती को अपनाने और सही फर्टिलाइजर प्रबंधन पर पूरा जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों के मोबाइल में एक ऐप भी डाउनलोड करवाया, जिससे वे घर बैठे आसानी से खादों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
डीडीए देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस पूरी मुहिम का लक्ष्य भूमि की उपजाऊ शक्ति को बचाते हुए किसान भाइयों की आमदनी को दोगुना करना और उन्हें बिना किसी परेशानी के खाद मुहैया करवाना है।
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष : 16 गांवों में चला प्राकृतिक खेती महाअभियान | स्प्रिंकलर सिस्टम पर 85% तक सब्सिडी
नारनौल | प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड : दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक | 25 हजार का जुर्माना | नोटिस जारी
नारनौल। जिला परिषद बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी : 15वें वित्त आयोग की योजनाओं को मिली हरी झंडी | ग्रामीण विकास और स्वच्छता पर विशेष जोर
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल