अटेली। मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर अटेली में पौधारोपण : पर्यावरण संरक्षण का संदेश | ग्रामीणों व बच्चों ने लिया संकल्प

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए।
केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए।

अटेली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के 72वें जन्मदिन के मौके पर सर्व कल्याण मंच द्वारा गांव खेड़ी के सरकारी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण करते हुए केंद्रीय मंत्री की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने भी पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने लगभग 10 वर्षों तक हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा की और पारदर्शी व विकासशील प्रशासन दिया। उन्होंने कहा कि भले ही उनका चुनाव क्षेत्र करनाल रहा हो लेकिन महेंद्रगढ़ क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव हमेशा बना रहा है।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार की नीतियों और निर्णयों ने प्रदेश को नई दिशा प्रदान की। विशेष रूप से युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार उपलब्ध कराना एक बड़ी उपलब्धि रही जिससे लाखों परिवारों को लाभ मिला। इस मौके पर स्कूल के हेडमास्टर अरुण कुमार यादव, संजय, विनय सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। अंधड़-बूंदाबांदी से बिजली व्यवस्था चरमराई : 50 गांवों में घंटों गुल रही सप्लाई | 22 पोल टूटने से निगम को लाखों का नुकसान

Array
|
तेज तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन, गांवों में घंटों अंधेरा
तेज तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन, गांवों में घंटों अंधेरा
अटेली। क्षेत्र में रविवार रात अचानक बदले मौसम के कारण तेज बरसात व अंधड़ के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई वहीं दूसरी ओर बिजली निगम को भी लाखों रुपए का नुक़सान हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक तेज अंधड़ के साथ हल्की बुंदाबांदी हुईं जिससे क्षेत...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम : फसलें व सोलर पैनल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में अलग असर

Array
|
ओलावृष्टि से फसलों और सोलर पैनलों को नुकसान
ओलावृष्टि से फसलों और सोलर पैनलों को नुकसान
महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली और अलग-अलग क्षेत्रों में इसका अलग असर देखने को मिला। निजामपुर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राह...
Continue Reading

अटेली | महाराणा प्रताप जयंती को लेकर ग्रामीणों को दिया निमंत्रण : समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने की सहभागिता की अपील

Array
|
ग्रामीणों को भोजावास जयंती समारोह का न्योता देते हुए नेताजी अतरलाल।
ग्रामीणों को भोजावास जयंती समारोह का न्योता देते हुए नेताजी अतरलाल।
अटेली। महाराणा प्रताप का जीवन प्रेरणा स्रोत है और उनकी सैन्य रणनीति आज भी प्रासंगिक है। महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में जागृति आती है, इसलिए हमें इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह बात अखिल भारतीय राजपूत महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending