नारनौल | डेढ़ लाख में कटे सरकारी पेड़ : ऑडियो वायरल होने से वन विभाग में मचा हड़कंप | वन विभाग पर पैसे लेकर पेड़ कटवाने के आरोप

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल | सरकारी पेड़ों की कटाई का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित दो सरकारी पेड़ों को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपए लेकर काटने के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले में अब एक ऑडियो भी सामने आई है, जिसमें कथित रूप से पैसे देकर पेड़ कटवाने की बात कही जा रही है। ऑडियो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत की कॉपी

शिकायत की कॉपी

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड पर पेड़ नंबर 54 और 57 के पास एक बड़ा शो-रूम निर्माणाधीन है। आरोप है कि शो-रूम निर्माण के रास्ते में आ रहे दो सरकारी पेड़ों को अवैध रूप से कटवाया गया। मामले का भंडाफोड़ होने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने पहले यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ काट दिए।

लेकिन दूसरी तरफ शो-रूम मालिक से हुई कथित बातचीत की ऑडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया। ऑडियो में कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि पेड़ वन विभाग को पैसे देकर कटवाए गए हैं। इस खुलासे के बाद विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी रेंजर विचित्र देव को जांच सौंपी गई है। वहीं वन विभाग ने पेड़ नंबर 54 और 57 के पास शो-रूम निर्माण करवा रहे राजेश चौधरी पुत्र बजरंग लाल को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभागीय स्तर पर अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

महेंद्रगढ़ रोड पर काटे गए सरकारी पेड़

महेंद्रगढ़ रोड पर काटे गए सरकारी पेड़

वनरक्षक पर भी लगे वसूली और मारपीट के आरोप

इसी बीच वन विभाग से जुड़ा एक और मामला मंगलवार को सामने आया। नारनौल क्षेत्र के करीब 20 आरा मशीन संचालकों और ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों ने वनरक्षक हंसराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभी ने संयुक्त रूप से वन राजिक अधिकारी रजनीश यादव को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वनरक्षक हंसराज राजस्थान क्षेत्र और अटेली इलाके के खेतों से लाई जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रास्ते में रोककर पैसे की मांग करता है। आरोप है कि जो चालक पैसे देने से मना करते हैं, उनकी ट्रॉलियां जब्त कर ली जाती हैं और उनके साथ अभद्रता तथा मारपीट की जाती है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गत दिवस सोमवार को पप्पू नामक एक ट्रैक्टर चालक के साथ भी वनरक्षक द्वारा मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस को अलग से शिकायत देने की बात भी कही गई है।

पैसे नहीं दिए तो 13 लाख का नोटिस भेजा

शिकायतकर्ताओं ने यह बताया कि जो ट्रैक्टर चालक वनरक्षक हंसराज के मुताबिक उसकी मांग पूरी नहीं करता है तो उसे जानबूझकर भारी भरकम जुर्माना का नोटिस भी थमा दिया जाता है। ऐसा ही मामला एक फरवरी 2026 में सामने आया था जब एक ट्रैक्टर चालक ने वन रक्षक की डिमांड नहीं मानी तो उसे 13 लाख 46 हजार रुपए का नोटिस भेज दिया गया।

13 लाख 46 हजार का नोटिस

13 लाख 46 हजार का नोटिस

वहीं वन राजिक अधिकारी रजनीश यादव का कहना है कि महेंद्रगढ़ रोड पर काटे गए सरकारी पेड़ों के मामले में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही मंगलवार को मिली लिखित शिकायत को भी उच्च अधिकारियों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

दोनों मामलों के सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। विश्व योग दिवस पर रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल। विश्व योग दिवस के अवसर पर दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दर्जनों छायादार एवं फलदार प...
Continue Reading

नारनौल | संत कबीर जयंती का जिला स्तरीय आयोजन : 13 जुलाई को नारनौल में जुटेंगे समाजसेवी व श्रद्धालु | स्लम जागृति समिति मनाएगी स्थापना दिवस

अनीता
|
नारनौल | स्लम जागृति समिति (रजि.) नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय संत शिरोमणि कबीर साहेब जयंती समारोह एवं समिति का स्थापना दिवस 13 जुलाई 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नरूला विलेज रिसॉर्ट, रेवाड़ी रोड, नारनौल...
Continue Reading

नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending