महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में सुनी समस्याएं : त्वरित निपटान के दिए निर्देश | एसडीएम बोले—जनसेवा प्राथमिकता

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी

महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में सतनाली खंड कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में जनसेवा को प्राथमिकता देते नजर आए एसडीएम योगेश सैनी

समाधान शिविर में जनसेवा को प्राथमिकता देते नजर आए एसडीएम योगेश सैनी

शिविर में जल आपूर्ति, बिजली, अवैध कब्जे हटाने, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। इनमें से कई मामलों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिससे नागरिकों को राहत मिली। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके।

उन्होंने बताया कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़। खट्टर के जन्मदिन पर सेवा व पौधारोपण : किसान मोर्चा ने किया आयोजन | गौसेवा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Array
|
खट्टर के जन्मदिन पर गौवंश के लिए भोजन बनाते व सेवा करते कार्यकर्ता
खट्टर के जन्मदिन पर गौवंश के लिए भोजन बनाते व सेवा करते कार्यकर्ता
महेंद्रगढ़। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 72वें जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने किया। बुचि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। नगरपालिका में अनियमितताओं पर घमासान : प्रधान ने दी ताला जड़ने की चेतावनी | कार्रवाई न होने पर धरना का ऐलान

Array
|
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर विकास कार्यों में अनियमितताओं पर गंभीर सवाल उठाए और कार्रवाई न होने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी। प्...
Continue Reading

अटेली। गांव खारीवाड़ा में सफाई व्यवस्था चरमराई : नालियों की गंदगी से ग्रामीण परेशान | प्रशासन से की सुधार की मांग

Array
|
अटेली के खारीवाड़ा गांव में सफाई व्यवस्था खराब, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
अटेली के खारीवाड़ा गांव में सफाई व्यवस्था खराब, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
अटेली। गांव खारीवाड़ा में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के विभिन्न हिस्सों—मुडिया खेड़ा रोड, धर्मशाला, हरिजन बस्ती, स्कूल के पास, हनुमान मंदिर व पंचायत घर के आसपास—नालियों से निकाली गई गंदगी लंबे...
Continue Reading
Advertisement

Trending