ज़िला
कनीना। उपचुनाव की तैयारियां पूरी : पोलिंग पार्टियों को दिया प्रशिक्षण | 10 मई को होगा मतदान
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड-14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में नगरपालिका कार्यालय में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें पीठासीन अधिकारियों और सहायक पोलिंग अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ईवीएम मशीनों के संचालन, मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया गया। एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान दिवस पर पूरी निष्ठा, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए स्ट्रॉन्ग रूम और डिस्पैच सेंटर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में स्थापित किए गए हैं। 9 मई को इसी स्थान से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों सहित रवाना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10 मई को पितामह कान्हसिंह धर्मशाला में मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपनी चुनाव सामग्री वापस राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जमा करवाएंगी। उपचुनाव की मतगणना 13 मई को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कनीना | डिजिटल जनगणना 2027 में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दिए निर्देश
कनीना | नगरपालिका कनीना उपचुनाव में सुरेन्द की बड़ी जीत : 215 वोटों से अनूप यादव को हराया | शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई मतगणना
कनीना | बाघोत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद