नारनौल। नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई : 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद | दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: अमित यादव
| नारनौल

नारनौल। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईडी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिंघाणा रोड स्थित जेठू बाबा सर्विस स्टेशन के पास की गई।

स.उ.नि. सुरेश कुमार (इंचार्ज एचएसएनईबी यूनिट रेवाड़ी) के नेतृत्व में टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लच्छी राम, नायब तहसीलदार नारनौल की मौजूदगी में नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान के सिंघाणा की ओर से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रुकवाया गया।

तलाशी के दौरान बाइक सवार मनोज शर्मा उर्फ गुंगा (निवासी बास मोहल्ला, नारनौल) और संजय कुमार (निवासी निहालपुरा, थाना बहरोड़, राजस्थान) के पास एक बैग मिला, जिसमें से 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। ये दवाएं एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं।

दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर थाना शहर नारनौल लाया गया, जहां उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी, 61 और 85 के तहत मुकदमा नंबर 144 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच जारी प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से दवाओं की सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। भगवामय हुआ बंगाल, भाजपा जीत पर जश्न : पुल बाजार में व्यापारियों ने मनाई खुशी | लड्डू बांटकर जताया उत्साह

Array
|
भाजपा की जीत पर नारनौल के पुल बाजार में जश्न, व्यापारियों ने बांटे लड्डू
भाजपा की जीत पर नारनौल के पुल बाजार में जश्न, व्यापारियों ने बांटे लड्डू
नारनौल। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नारनौल के पुल बाजार में भाजपा समर्थित व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नॉमिनेट पार्षद जगदीश पासी और बूथ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ...
Continue Reading

नारनौल। मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : रेडक्रॉस शिविर में 54 यूनिट रक्तदान | सीजेएम नीलम कुमारी ने किया शुभारंभ

Array
|
रक्तदाताओं को बैज लगाती सीजेएम नीलम कुमारी।
रक्तदाताओं को बैज लगाती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रेडक्रॉस के संस्थापक ह...
Continue Reading

नारनौल | डेढ़ लाख में कटे सरकारी पेड़ : ऑडियो वायरल होने से वन विभाग में मचा हड़कंप | वन विभाग पर पैसे लेकर पेड़ कटवाने के आरोप

Array
|
वन राजिक अधिकारी रजनीश यादव को लिखत शिकायत देते ट्रैक्टर चालक और आरा मशीन संचालक
वन राजिक अधिकारी रजनीश यादव को लिखत शिकायत देते ट्रैक्टर चालक और आरा मशीन संचालक
नारनौल | सरकारी पेड़ों की कटाई का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित दो सरकारी पेड़ों को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपए लेकर काटने के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले में अब एक ऑडियो भी सामने आई है, जिसमें कथित रूप से पैसे देकर पेड़ कटव...
Continue Reading
Advertisement

Trending