ज़िला
नारनौल। नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई : 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद | दो आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईडी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिंघाणा रोड स्थित जेठू बाबा सर्विस स्टेशन के पास की गई।
स.उ.नि. सुरेश कुमार (इंचार्ज एचएसएनईबी यूनिट रेवाड़ी) के नेतृत्व में टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लच्छी राम, नायब तहसीलदार नारनौल की मौजूदगी में नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान के सिंघाणा की ओर से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रुकवाया गया।
तलाशी के दौरान बाइक सवार मनोज शर्मा उर्फ गुंगा (निवासी बास मोहल्ला, नारनौल) और संजय कुमार (निवासी निहालपुरा, थाना बहरोड़, राजस्थान) के पास एक बैग मिला, जिसमें से 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। ये दवाएं एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं।
दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर थाना शहर नारनौल लाया गया, जहां उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी, 61 और 85 के तहत मुकदमा नंबर 144 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच जारी प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से दवाओं की सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी8 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री