ज़िला
महेंद्रगढ़। खट्टर के जन्मदिन पर सेवा व पौधारोपण : किसान मोर्चा ने किया आयोजन | गौसेवा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
महेंद्रगढ़। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 72वें जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने किया।
बुचियावाली स्थित गौशाला परिसर में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया और गौवंश के लिए सवामणी का आयोजन किया। इस दौरान मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का संदेश दिया।

जन्मदिन पर मिठाई बांटकर खुशी मनाते भाजपा किसान मोर्चा सदस्य
पवन खैरवाल ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर एक दूरदर्शी और जनहितकारी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में हरियाणा ने विकास और पारदर्शिता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार के दौरान युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार देने की पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई, जिससे लाखों युवाओं को लाभ मिला।

खट्टर के जन्मदिन पर गौशाला में पौधारोपण करते भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता
उन्होंने यह भी कहा कि खट्टर के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, लॉजिस्टिक हब का विकास, नहरी पानी की उपलब्धता और जल प्रबंधन में सुधार जैसे कई ऐतिहासिक कार्य हुए, जिन्होंने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने खट्टर के जीवन को अनुशासन, सादगी और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष कैलाश शास्त्री, राजेंद्र मेघनवास, देवेंद्र रिवासा, टोनी मालडा, विजय खेड़ा, संदीप कुमार सिसोठ, जयवर्धन लावण, आकाश यादव, मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश
रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री