नारनौल। टीबी जागरूकता अभियान को मिली गति : गांव-गांव पहुंचे माय भारत के स्वयंसेवक | युवा मंडल गठन पर दिया जोर

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
टीबी जागरूकता एवं युवा मंडल विकास अभियान के संबंध में बैठक करते जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव।
टीबी जागरूकता एवं युवा मंडल विकास अभियान के संबंध में बैठक करते जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव।

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में जिले के गांवों में माय भारत के स्वयंसेवकों द्वारा टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) जागरूकता अभियान और युवा मंडल विकास अभियान को गति दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर ग्राम स्तर पर नेतृत्व विकसित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस संबंध में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने अपने कार्यालय में एक समन्वय बैठक आयोजित की, जिसमें सेंट्रल टीबी डिवीजन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी शुभम राय एवं प्रिया जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निक्षय मित्र योजना के तहत समाज के सक्षम व्यक्तियों और संस्थाओं से टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

युवा मंडल विकास अभियान के तहत गांवों में अधिक से अधिक युवा क्लबों के गठन, उन्हें माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने और युवाओं को खेल, पर्यावरण, स्वास्थ्य व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को ग्राम स्तर पर नेतृत्व के लिए तैयार करना जरूरी है, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

स्वयंसेवकों को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव जाकर टीबी उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता फैलाएं और युवा मंडलों के माध्यम से सामाजिक विकास कार्यों को गति दें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र, विष्णु, महेंद्र, स्वयंसेवक हरीश, कुणाल, आशीष, यशबीर, अभिषेक और सपना सहित अन्य मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना हरियाणा मॉडल : स्कूल से सरल केंद्र तक किया दौरा | सुशासन की कार्यप्रणाली को समझा

Array
|
सरल केंद्र का दौरा करते प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम।
सरल केंद्र का दौरा करते प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम।
नारनौल। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद के 33वें प्रोफेशनल ट्रेनिंग कोर्स के तहत विभिन्न लेखा सेवाओं के ग्रुप ‘ए’ प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार से अपने तीन दिवसीय जिला प्रवास की शुरुआत की। डीआईओ प्रशांत कुमार की मौजूदगी में अध...
Continue Reading

नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने सीनियर सिटीजन होम का किया निरीक्षण : बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा | साफ-सफाई पर जताया संतोष

Array
|
महिलाओं से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
महिलाओं से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बुधवार को नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटीजन होम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बुजुर्गों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ न...
Continue Reading

नारनौल। डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए हर घर अभियान : स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंची | लारवा मिलने पर दिए नोटिस

Array
|
मोहल्लों में लारवा की जांच और लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी
मोहल्लों में लारवा की जांच और लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी
नारनौल। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर घर अभियान के तहत जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के निर्देशानुसार उप सिविल सर्जन डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला शिलाखाना और गुरुनानकपुरा क्षेत्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending