ज़िला
नारनौल। टीबी जागरूकता अभियान को मिली गति : गांव-गांव पहुंचे माय भारत के स्वयंसेवक | युवा मंडल गठन पर दिया जोर
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में जिले के गांवों में माय भारत के स्वयंसेवकों द्वारा टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) जागरूकता अभियान और युवा मंडल विकास अभियान को गति दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर ग्राम स्तर पर नेतृत्व विकसित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस संबंध में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने अपने कार्यालय में एक समन्वय बैठक आयोजित की, जिसमें सेंट्रल टीबी डिवीजन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी शुभम राय एवं प्रिया जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निक्षय मित्र योजना के तहत समाज के सक्षम व्यक्तियों और संस्थाओं से टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
युवा मंडल विकास अभियान के तहत गांवों में अधिक से अधिक युवा क्लबों के गठन, उन्हें माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने और युवाओं को खेल, पर्यावरण, स्वास्थ्य व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को ग्राम स्तर पर नेतृत्व के लिए तैयार करना जरूरी है, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
स्वयंसेवकों को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव जाकर टीबी उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता फैलाएं और युवा मंडलों के माध्यम से सामाजिक विकास कार्यों को गति दें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र, विष्णु, महेंद्र, स्वयंसेवक हरीश, कुणाल, आशीष, यशबीर, अभिषेक और सपना सहित अन्य मौजूद रहे।
नारनौल। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना हरियाणा मॉडल : स्कूल से सरल केंद्र तक किया दौरा | सुशासन की कार्यप्रणाली को समझा
नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने सीनियर सिटीजन होम का किया निरीक्षण : बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा | साफ-सफाई पर जताया संतोष
नारनौल। डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए हर घर अभियान : स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंची | लारवा मिलने पर दिए नोटिस
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल3 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद