महेंद्रगढ़। युवा ग्राम पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : किशोरों को सामाजिक मुद्दों पर किया जागरूक | 25 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| महेंद्रगढ़
डाइट महेंद्रगढ़ में युवा ग्राम पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागी
डाइट महेंद्रगढ़ में युवा ग्राम पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागी

महेंद्रगढ़। 6 मई 2026 को डाइट महेंद्रगढ़ में एक दिवसीय युवा ग्राम पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए प्रतिभागियों को ग्राम स्तर के मुद्दों, सामाजिक जिम्मेदारियों और किशोरावस्था से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान बाबूलाल यादव (अधीक्षक) ने की।

उन्होंने बताया कि युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. किरण यादव ने कहा कि किशोरावस्था एक चुनौतीपूर्ण दौर होता है, ऐसे में युवाओं को एक मंच प्रदान करना जरूरी है, जहां वे अपने विचार और समस्याएं खुलकर रख सकें। उन्होंने बताया कि युवा ग्राम पंचायत के माध्यम से छात्र ग्राम विकास, सामाजिक मुद्दों और अपने अधिकारों पर चर्चा करते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट, मानसिक तनाव, यौन शोषण से बचाव और अन्य सामाजिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा और नरोत्तम सोनी ने युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता की रूपरेखा समझाते हुए मुनादी, बैठक संचालन, स्वागत, शोक प्रस्ताव, आय-व्यय विवरण, लेखा परीक्षा रिपोर्ट और बजट अनुमोदन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश से जुड़ी समस्याओं के प्रति छात्रों को जागरूक करना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोकतांत्रिक अधिकारों, कानूनी जानकारी और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया।

इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर से 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डाइट के जितेंद्र बोहरा, महेश यादव, संयोगिता दहिया, बंटी कुमार, डॉ. मीनाक्षी यादव, ज्योति खन्ना, सुमन यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश

बबीता वर्मा
|
नूंह | जहटाना-रसूलपुर मार्ग पर 28 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क निर्माण के कुछ दिनों के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्य को रिजेक्ट कर दिया है...
Continue Reading

रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार कल वीरधरा रेवाड़ी के प्रवास पर आ रही हैं। प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर हुए इस ऐतिहासिक सांगठनिक बदलाव के बाद यह उनका पहला जिला स्तरीय दौ...
Continue Reading

फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया । पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीरा...
Continue Reading
Advertisement

Trending