नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने सीनियर सिटीजन होम का किया निरीक्षण : बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा | साफ-सफाई पर जताया संतोष

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
महिलाओं से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
महिलाओं से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बुधवार को नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटीजन होम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बुजुर्गों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें समय पर भोजन, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाएं मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाई जाए और उनके लिए शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जाए।

सीजेएम ने वृद्धाश्रम की रसोई और कमरों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल, कूलर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर नीलम कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया और ‘माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए बुजुर्ग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर संपर्क कर मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नगर परिषद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की परियोजनाओं और शहर की प्रशा...
Continue Reading
Advertisement

Trending