ज़िला
नारनौल | दहेज प्रथा पर सख्ती के निर्देश : एसडीएम बने दहेज निषेध अधिकारी
नारनौल | हरियाणा सरकार ने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू करने के आदेश दिए।
बैठक के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि सरकार का उद्देश्य दहेज निषेध कानून को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दहेज लेना या देना एक गंभीर अपराध है और इसके प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को उनके-अपने क्षेत्रों में दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब संबंधित एसडीएम इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे और दहेज से जुड़े मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए अधिकारियों के नाम, संपर्क नंबर और ईमेल आईडी सार्वजनिक किए जा रहे हैं, ताकि शिकायतकर्ता सीधे संपर्क कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीसी अनुपमा अंजली ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यह स्पष्ट संदेश देना है कि दहेज की मांग करना, देना या लेना कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ तुरंत शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के अजमल बेग बनाम उत्तर प्रदेश मामले का हवाला देते हुए कहा कि इस कानून को केवल कागजों तक सीमित न रखकर गांव-गांव और मोहल्लों तक लागू करना होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के अनुसार दहेज निषेध अधिकारी न केवल ऐसे मामलों को रोकेंगे, बल्कि साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, डीएसपी सुरेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी20 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री