ज़िला
महेंद्रगढ़। डीसी अनुपमा अंजली ने किया राजकीय स्कूल कौथल खुर्द का औचक निरीक्षण : रोशनी और मिड-डे मील व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को राजकीय विद्यालय कौथल खुर्द का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं, कक्षाओं, मिड-डे मील और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी पढ़ाई व स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्कूल प्राचार्य को तुरंत प्रभाव से अतिरिक्त लाइटें लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों के अध्ययन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होना बेहद जरूरी है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किचन का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
डीसी ने स्कूल के मिड-डे मील स्टॉक, रसोईघर और साफ-सफाई व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित मीनू के अनुसार ही बच्चों को ताजा, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। स्टोर रूम में रखे राशन की गुणवत्ता की जांच करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भोजन की गुणवत्ता या साफ-सफाई में किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल की जर्जर दीवार के पुनर्निर्माण की मांग भी उपायुक्त के सामने रखी। इस पर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी विशेश्वर कौशिक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए दीवार का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी विशेश्वर कौशिक, स्कूल स्टाफ और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश
रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी11 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री