नारनौल | पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर पंचकमल कार्यालय में जश्न : कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और वरिष्ठ नेता जेपी सैनी की मुलाकात का दृश्य।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और वरिष्ठ नेता जेपी सैनी की मुलाकात का दृश्य।

नारनौल | भाजपा के पंचकमल कार्यालय में आज पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की प्रचंड जीत पर जोरदार उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दी गईं।

भाजपा की जीत के जश्न में पंचकमल कार्यालय में नेताओं ने साझा की खुशी।

भाजपा की जीत के जश्न में पंचकमल कार्यालय में नेताओं ने साझा की खुशी।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष जेपी सैनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली तथा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को पटका और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

मोदी सरकार की नीतियों की जीत – बडोली

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि तीनों राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, मजबूत संगठनात्मक कार्यशैली और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि देशभर में जनता भाजपा की विकासवादी सोच और राष्ट्रहित की राजनीति का समर्थन कर रही है।

बडोली ने कहा, देश के कई राज्यों में कमल खिल चुका है और अब पंजाब की बारी है। आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा मजबूती से आगे बढ़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी।

कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत – जेपी सैनी

इस अवसर पर जेपी सैनी ने कहा कि भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी निरंतर जनसेवा व राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्साह से भरा माहौल

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और भविष्य में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत भवन में 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन ...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending