बाछौद | पंचायत भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं | ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उठाया लाभ

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| नारनौल निजामपुर
बाछौद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच
बाछौद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच

बाछौद | पंचायत भवन में गेटवेल अस्पताल, नारनौल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. उमेश गुप्ता (एम.डी.) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और डॉक्टरों से परामर्श लिया।

शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विकास यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी नारायण जाजोरिया तथा जनरल फिजिशियन डॉ. जयश्री ने मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह दी। शिविर के दौरान जनरल मेडिसिन के 50, ऑर्थो के 16 तथा ईएनटी के 12 मरीजों की जांच की गई।

इसके अलावा मरीजों का बीपी, शुगर तथा एसपीओ2 स्तर की जांच भी की गई। शिविर में जन सम्पर्क अधिकारी सुभाष वर्मा (पीआरओ), परवीन यादव (फार्मासिस्ट), सरिता (एएनएम) एवं रवि शर्मा ने पंजीकरण और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम में सरपंच संजय बागड़ी सहित बाबूजी महेंद्र सिंह यादव, ब्रह्म प्रकाश (एसआई रिटायर्ड), वीरेंद्र यादव, कालूराम मास्टर, रविंद्र कुमार और मनोज तिगरा भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच और परामर्श मिलना उनके लिए काफी लाभदायक साबित हुआ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नगर परिषद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की परियोजनाओं और शहर की प्रशा...
Continue Reading
Advertisement

Trending