ज़िला
नारनौल | माय भारत के तत्वावधान में धौलेड़ा स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : नवाचार और तकनीक के जरिए सतत भविष्य निर्माण पर दिया जोर
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलेड़ा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में तकनीकी योगदान के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी साथ में आयोजक।
कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इंजीनियर प्रशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक और नवाचार विकास की आधारशिला बन चुके हैं। यदि युवा तकनीक का सही और सकारात्मक उपयोग करें तो वे समाज और देश में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
कार्यक्रम में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) फेम एवं गोल्ड मेडलिस्ट सचिन अग्रवाल ने प्रेरक वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सफलता के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने युवाओं से माय भारत पोर्टल से जुड़कर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। विद्यालय की प्राचार्या अनिता दहिया ने ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है।
डॉ. पंकज गौड़ ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “नवाचार के माध्यम से एक सतत भविष्य को सशक्त बनाना” विषय पर भाषण प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विषय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन रवि कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में माय भारत स्वयंसेवकों हर्ष, सोमदत्त और अशोक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा
नारनौल | राजकीय आईटीआई नारनौल में मनाया गया 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का हुनर
नारनौल | जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : शिव स्तुति की रही गूंज
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद