ज़िला
फतेहाबाद | स्कूल बस खराब होने पर बच्चों से लगवाए धक्के: बीच सड़क वायरल हुआ वीडियो, बस पर 42 हजार के चालान पेंडिंग
फतेहाबाद | शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब मंगलवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की खराब बस को स्टार्ट कराने के लिए स्कूली बच्चों से ही धक्के लगवाए गए। बीच सड़क बच्चों से बस धक्का लगवाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वहीं बस पर पहले से 42 हजार रुपए के दो चालान लंबित होने की जानकारी भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, सत्यानंद पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान पंचायत भवन के पास बस अचानक बीच सड़क में खराब हो गई। बस में करीब 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। चालक ने पहले बस को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद चालक ने कुछ बच्चों को नीचे उतार दिया और उनसे बस को धक्का लगवाना शुरू कर दिया। बच्चों के साथ एक महिला और दो अन्य पुरुष भी बस को धक्का लगाते दिखाई दिए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हो सकी। बाद में बड़ी मुश्किल से बस चालू हुई और बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया।
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं के नाम पर भारी फीस वसूलते हैं, लेकिन स्कूल वाहनों की फिटनेस और रखरखाव को लेकर गंभीर नजर नहीं आते। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी देर तक सड़क किनारे खराब हालत में खड़ी रही और उसकी फिटनेस भी कमजोर दिखाई दे रही थी।
जानकारी के मुताबिक संबंधित स्कूल बस पर पहले से दो चालान लंबित हैं। इनमें एक चालान 31 हजार रुपए का जबकि दूसरा 11 हजार रुपए का बताया जा रहा है। ऐसे में वाहन की तकनीकी स्थिति और सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में स्कूल संचालक मुकुल कुमार ने कहा कि ड्राइवर नया था और उसने बच्चों से धक्का लगवा दिया, जो गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं चालानों को लेकर उन्होंने कहा कि मामला लोक अदालत में चल रहा है और अगली तारीख पर चालान जमा कर दिए जाएंगे।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में चल रहे सभी स्कूल वाहनों की नियमित जांच करवाई जाए और नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली7 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित